फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information given about various government schemes

Kushinagar News: विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Wed, 27 Dec 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Information given about various government schemes
पडरौना। सेमरा हर्दो गांव में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल लगा। इसमें गांव के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश में कोई भी व्यक्ति गरीब ना रहे। सबको बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। इसी उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल लगाई जा रही है। चौपाल को पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बीडीओ अधिकारी सुशील अग्रहरि, किसान मोर्चा जिला मंत्री मोहन प्रसाद खरवार, बिपिन बिहारी मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, रमेश मिश्र, प्रदीप पांडेय मौजूद रहे।



कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को सेखुई खास के संविलयन विद्यालय परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने रेनू, हृदय शंकर सिंह, रामनरेश सिंह, रामप्रीत, रामनरेश कुशवाहा को आवास की चाभी दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, डाॅ. रामअधार राजभर, विजय लक्ष्मी मिश्रा, बृजेश मिश्रा, राजकुमार सिंह, संजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed