{"_id":"6a528e47df3a60366c0b1964","slug":"information-about-the-schemes-was-provided-on-the-final-day-of-the-camp-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-163514-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिविर के अंतिम दिन योजनाओं की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिविर के अंतिम दिन योजनाओं की दी गई जानकारी
Sun, 12 Jul 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही में सहकारी गन्ना विकास समिति के सभागार में छह दिवसीय शिविर के के अंतिम दिन शनिवार को केंद्र सरकार की तरफ किसानों व कर्मियों के सुरक्षित भविष्य के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में बैंक के कर्मचारियों ने भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। लोगों को संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आने की सलाह दी गई।
गन्ना विकास समिति के चेयरमैन धीरेंद्र उर्फ राजू राय ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही सभी योजनाएं कर्मियों और किसानों को लाभ पहुंचाने वाली हैं। गन्ना विकास समिति के सचिव हरिश्चंद्र चौधरी व चीनी मिल के गन्ना उप महाप्रबंधक पशुपतिनाथ शाही ने मिल की तरफ से किसानों को दी जा रही लाभों की जानकारी साझा की गई। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी अखिलेश्वर सिंह, अरविंद राय, बाबूलाल सिंह, हेमंत कुमार, उमापति तिवारी, इंद्रजीत सिंह, श्यामदेव गुप्ता, अमित राय, उदयभान राय आदि मौजूद रहे। संवाद