फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information about the facilities available to children

Kushinagar News: बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में दी जानकारी

Fri, 13 Jun 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Information about the facilities available to children
पडरौना। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बाल श्रम को अपराध बताते हुए बच्चों को शासन की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने कहा कि जिले को बाल श्रम से मुक्त कराने की कार्य योजना के तहत बीते तीन वर्ष में 224 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 288 बाल व किशोर श्रमिकों को चिन्हित किया गया है। मुक्त कराए गए बल श्रमिकों को शैक्षिक व आर्थिक पुनर्वासन की कार्रवाई की गई है। बाल श्रम कराने वाले 143 सेवायोजकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बाल श्रम अपराध है। बाल श्रम कराने के दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध छह माह से दो वर्ष का कारावास 20,000 से 50,000 रुपये तक अर्थदण्ड का प्रावधान है। यदि कही बाल श्रम की सूचना मिले तो श्रम कार्यालय, पुलिस विभाग और चाइल्ड लाइन से शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान रामवृक्ष गिरि, दुर्गेश निषाद, शशि शेखर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed