{"_id":"682f743b1289b51def0a235d","slug":"indian-army-gave-a-befitting-reply-to-terrorism-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-137899-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भारतीय सेना ने आतंकवाद का दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भारतीय सेना ने आतंकवाद का दिया मुंहतोड़ जवाब
Fri, 23 May 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। नगर के गोला बाजार से शहीद अमिय चौक तक बृहस्पतिवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।
यात्रा श्रीराम जानकी मठ स्थित शिविर कार्यालय से प्रारंभ होकर कसया नगर मार्ग होते हुए अमर शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा में भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, वंदे मातरम् समेत देशभक्ति के जयकारे गूंजते रहे। शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा पर विधायक कुशीनगर, पूर्व सांसद राजेश पांडेय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने फूलमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विधायक पीएन पाठक ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, राजेश राव, किनरेश चौबे, अमरजीत कुशवाहा, अमित मालवीय आदि मौजूद रहे।