फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   independence day celebrated happily

जिले भर में धूम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Wed, 17 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 17 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
independence day celebrated happily
प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया में ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। 70वां स्वतंत्रता दिवस सभी शिक्षण और गैरसरकारी संस्थानों में परंपरागत ढंग से मनाया गया। विद्यालयों में प्रभातफेरी निकाली गई, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के बाद खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कई विद्यालयों में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन


नगर के रुमाली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक रवींद्र उपाध्याय व मनमोहन दीक्षित ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डॉ. रामेश्वर शुक्ल, गिरजाशंकर शुक्ल, धीरेंद्र पांडेय, अखिलेश पांडेय, उमेश मिश्र, मुश्ताक अंसारी, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

डिस्कवरी स्टेशन स्कूल में प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. रामजीलाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य सुमन श्रीवास्तव, पल्लवी, बबलू जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।नगर के छावनी मुहल्ले में स्थित मिडॉस जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रगान के बाद खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरदार पटेल महाविद्यालय हरैया बुजुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों ने सफाई की। उसके बाद ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी रणजीत मल्ल, रवि कुमार, प्रवक्ता विंदेश्वर मिश्र, पूनम सिंह, सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
न्यू डीएम एकेडमी बावली चौक पडरौना में प्रबंधक डीएस पाठक की देखरेख में ध्वजारोहण एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नगर के बलुचहां रोड स्थित डीएम एकेडमी में प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य भरत शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
उसके बाद स्वच्छता जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रियंका राय, रवि राय, अमित कुमार गुप्ता, नीतिश उपाध्याय, आलोक कसौधन उपस्थित थे।
ऑक्सफोर्ड नेशनल पब्लिक हाईस्कूल में प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य डीवी सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर शिक्षक राकेश  कुमार, प्रियंका, प्रीती, शबनम, अर्चना, वर्तिका, सलमा, विकास आदि मौजूद थे।

नगर के रीयल पैराडाइज एकेडमी में विद्यालय की अध्यक्ष सरस्वती पांडेय ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता पांडेय, श्वेता साहनी, अनुभव अग्रवाल, रीता सिंह, विनय जायसवाल, पूनम गुप्ता, शिप्रा सिन्हा, गिरिजेश चौबे सहित कई लोग उपस्थित थे।

वीणा वादिनी कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्रवक्ता पीआर सिंह ने ध्वजारोहण किया। यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य प्रभावती मिश्रा और संचालन चंचल कुशवाहा ने किया।

इस दौरान प्रबंधक भुवनेश्वर त्रिपाठी, आनंद मिश्र, अरुण तिवारी, सरोज मिश्र, हीना परवीन, सुषमा सिंह, निवेदिता मिश्रा, श्वेता पांडेय, सरिता पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शाकुंतल इंटरमीडिएट कॉलेज रवींद्रनगर में भाजपा नेता मारकंडेय शाही ने ध्वजारोहण किया।
महात्मा गौतम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमवा बाजार में प्रधानाचार्य अजय कुमार पांडेय ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर रामजतन यादव, रामनगीना यादव, प्रमोद कुमार सिंह, ओंकार प्रसाद मौजूद थे।
गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रवींद्रनगर में अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर भरतनाट्यम, समूह नृत्य, एकल गान, समूह गान, लघु नाटिका, भाषण सहित विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार गुप्ता, रितेश, गोविंद राव आदि उपस्थित थे। 
पडरौना नगर के गोस्वामी तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज, उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज, डिजनी लैंड, डिस्कवरी स्टेशन प्ले वे स्कूल, बचपन प्ले वे स्कूल, हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज, भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज, रीयल पैराडाइज एकेडमी, केएल इंटरनेशनल स्कूल, स्टीफन एकेडमी में भी स्वतंत्रता दिवस परंपरागत ढंग से मनाया गया। 
मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से सरस्वती विद्या मंदिर रवींद्रनगर में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सतीश जिंदल, इंदरचंद लोहिया, ओमप्रकाश लोहिया, संजय मारोदिया, विक्रम अग्रवाल, राजेश टिबड़ेवाल, अभिषेक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, प्रदीप चहाडिय़ा आदि मौजूद थे।
स्वतंत्रता दिवस पर अपना दल के जिलाध्यक्ष राजू सिंह पटेल ने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में बीबी सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, हरिनारायण सिंह, मिश्री चौहान, ओमप्रकाश निषाद, राजेंद्र यादव, श्यामसुंदर राजभर, हरिलाल प्रजापति, मुरारी कुशवाहा, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।

जिला पंचायत सदस्य व बसपा नेता इजहार आलम अंसारी ने अपने समर्थकों के साथ कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उनके साथ सुशील राजभर, नैमुल्लाह अंसारी, सूरज प्रसाद गौतम, दुर्गेश यादव, बलिस्टर यादव, डबलू अंसारी, गुलाम मुस्तफा आदि मौजूद थे।

विशुनपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिंदवलिया में ग्राम प्रधान मनोज गौंड़ ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान विंध्यवासिनी   सिंह, बबिता पांडेय, बनारसी कुशवाहा, रवींद्र पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed