{"_id":"5fd3baaa8ebc3e41033e5525","slug":"incom-tax-officers-raid-continued-in-buissinessman-house-kushinagar-news-gkp3764837133","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर तीसरे दिन भी होती रही जांच-पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर तीसरे दिन भी होती रही जांच-पड़ताल
विज्ञापन

व्यापारी के सभी कारोबार से संबंधित कागजात व बैंक अकाउंट की हो रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शहर के एक बड़े व्यापारी के घर पहुंची आयकर टीम तीसरे दिन भी अभिलेखों के पड़ताल में जुटी रही। कार्रवाई अभी देर रात तक चलने की बात कही जा रही है। व्यापारी के सभी कारोबारों से संबंधित अभिलेख व बैंक अकाउंट आदि की पड़ताल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, जांच टीम में शामिल लोग अभी कुछ बताने से मना कर रहे हैं। माना जा रहा है कि टीम शनिवार को जांच पूरी करके वरिष्ठ अफसरों को रिपोर्ट सौंपेगी।
नगर के मारवाड़ी मुहल्ला स्थित एक व्यापारी के कई फर्मों से संबंधित अभिलेखों की जांच-पड़ताल के लिए आयकर टीम बुधवार को उनके आवास पर पहुंची थी। आयकर विभाग की दो टीमें छानबीन में जुटी हैं। एक टीम व्यापारी के आवास पर जबकि दूसरी टीम उनके दफ्तर में अभिलेखों की पड़ताल कर रही है। बुधवार से ही दोनों टीमें व्यापारी के सभी कारोबार से संबंधित पत्रावलियों की छानबीन में लगी हैं। इस टीम में आयकर अधिकारी व इंस्पेक्टर समेत कई अन्य विशेषज्ञ भी हैं। हालांकि, टीम में शामिल अफसरों ने जांच से संबंधित कोई जानकारी देने से मना किया है। जांच टीम में आयकर अधिकारी रवि कुमार मेहता, आयकर निरीक्षक आरके निषाद, दुर्गेश कुमार, सीनियर टीए गौरव अग्रहरि और आयकर अधिकारी राममूरत, आयकर निरीक्षक अंगद गुप्ता, हिमांशु, कमलावती यादव आदि शामिल हैं। जांच टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो अभिलेखों की पड़ताल के साथ-साथ इनसे संबंधित साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पूरी रिपोर्ट एकत्रित होने तक जांच जारी रहेगी। रिपोर्ट वरिष्ठ अफसरों को सौंपी जाएगी, इसके बाद भी कोई आधिकारिक जानकारी दे पाना संभव होगा।