फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In two days, there were 16 objections of the village head and six objections of the BDC.

दो दिन में ग्राम प्रधान की 16 व बीडीसी की छह आपत्तियां आईं

Fri, 05 Mar 2021 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
In two days, there were 16 objections of the village head and six objections of the BDC.
दो दिन में ग्राम प्रधान की 16 व बीडीसी की छह आपत्तियां आईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार (कुशीनगर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की सूची चस्पा करने के बाद शिकायत की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विशुनपुरा ब्लॉक में दो दिनों में 16 ग्राम प्रधान और पांच बीडीसी निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराई गई है।
सुबह से लेकर शाम तक ब्लॉक पर लोगों की भीड़ जुटी रही है। बबुईया हरपुर गांव से मोहन प्रसाद ने प्रधान के लिए हुए आरक्षण को लेकर आपत्ति जताई है। पड़री पिपरपांती गांव के निवर्तमान प्रधान कपिलदेव शर्मा ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। विंदवलिया गांव के त्रिभुवन मिश्र और सद्दाम ने अलग अलग आपत्ति दर्ज कराई है। अरनहवा गांव के राजेश यादव, जितेंद्र यादव ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। अकबरपुर गांव के नंदलाल प्रसाद ने भी प्रधान पद के आरक्षण पर आपत्ति जताई है। डुमरी गांव के राकेश ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के आरक्षण पर आपत्ति की है।
विज्ञापन

इसके अलावा शुक्रवार को बघपरना, रोवांरी, बाजूपट्टी, अरनहवा व सिंघापट्टी के ग्राम प्रधान पद के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज हुई। इसके अलावा डुमरी, अरनहवा, चिरगोड़ा और बसडीला में बीडीसी पद के लिए भी आपत्ति दर्ज हुई है। एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा ने बताया कि दो दिनों में 16 ग्राम प्रधान और 6 बीडीसी पदों पर आपत्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों ने की है आपत्ति
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में तीन ग्राम पंचायतों से आपत्तिया आई हैं। बगलहा व घिनहुआ में प्रधान का पद एसटी श्रेणी में आरक्षित है, जिस पर आपत्ति की गई है। इसके अलावा ग्राम सभा नौरंगिया में ग्राम प्रधान का पद अनारक्षित होने पर आपत्ति की गई है। एडीओ पंचायत नंदलाल सिंह का कहना है की अभी तक केवल तीन आपत्तियां ही आई हैं, रिपोर्ट उच्चधिकारियों को भेजी जा रही है।

अब तक 12 लोगों ने दर्ज कराई है आपत्ति
तमकुही विकासखंड में अब तक 12 आपत्तियां आई हैं। पहले दिन दो एवं दूसरे दिन 10 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। आरक्षण सूची के प्रकाशन के बाद तमकुही विकास खंड के नौ गांव से कुल 12 आपत्तियां दर्ज हुई है। जिसमें सबसे अधिक आपत्ति परसौनी खुर्द, भरपटिया व हरपुर बेलही से प्रधान पद को लेकर दर्ज हुई है। एडीओ पंचायत शिवशंकर पांडेय ने बताया कि अब तक 12 आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed