{"_id":"69178890be411159dc0d5aaf","slug":"in-the-investigation-of-sdm-two-employees-were-found-absent-from-the-tehsil-notice-was-issued-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148938-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसडीएम की जांच में दो कर्मचारी तहसील से मिले नदारत, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसडीएम की जांच में दो कर्मचारी तहसील से मिले नदारत, नोटिस
विज्ञापन
तमकुहीराज। एसडीएमकी जांच के दौरान तहसील कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। इसके बाद उन्होंने ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों कर्मियों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एसडीएम की कार्रवाई के बाद लापरवाह कर्मियों में हड़कंप मची है।
एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने शुक्रवार सुबह दस बजे तहसील कार्यालय के विभिन्न पटलों के कार्यरत कर्मचारियों के उपस्थिति की जांच के लिए अचानक पहुंच गई।एसडीएम ने यह जांच तहसील मुख्यालय के कर्मचारियों की देर से आने व अनुपस्थित रहने की शिकायतों के बाद हुई। एसडीएम ने स्वयं उपस्थिति पंजिका व तहसील मुख्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मौजूद कर्मचारियों को निर्धारित समय के मुताबिक तहसील मुख्यालय में मौजूद रहने के निर्देश दिया। जांच के दौरान एसडीएम के पेशकार बृजेश गौतम व आरके रामहरख यादव ड्यूटी से नदारद मिले। इसके बाद एसडीएम ने दोनों कर्मियों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने बताया जांच के दौरान तहसील में कार्यरत दो कर्मियों के उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं मिले। इसके बाद उनके खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।