फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In the case of Sukhkhal's death, the son of the murderer is away from the police radar.

Kushinagar News: सुख्खल के मौत के मामले में हत्यारोपी बेटा पुलिस की रडार से दूर

Sat, 04 Nov 2023 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Nov 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
In the case of Sukhkhal's death, the son of the murderer is away from the police radar.
- धरनीपट्टी निवासी सुख्खल की हत्या कर महराजगंज जनपद की सीमा में मिली थी लाश
विज्ञापन


खड्डा। थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी अभी भी पकड़ा नहीं जा सका है। मृतक की बहू संध्या ने हत्या के लिए अपने जेठ श्रीराम व एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव निवासी सुख्खल के दो पुत्र हैं व शादीशुदा हैं। आरोप है कि सुख्खल की पत्नी की बहुत पहले मौत हो जाने के बाद उनका झुकाव अपने छोटे बेटे देवेंद्र की पत्नी संध्या की तरफ ज्यादा रहता था। उसने कुछ जमीन भी बहू को दे दिया था।
विज्ञापन

इस बात को लेकर बड़ा बेटा श्रीराम एतराज करता था। इससे घर में विवाद रहता था। मंगलवार को सुख्खल अपनी छोटी बहू के साथ स्कूटी से उसके मायके महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा चरगहा के टोला पकड़ियहवा निवासी भोला कुशवाहा के घर गए थे। बहू संध्या के मुताबिक बुधवार की सुबह सुख्खल स्कूटी लेकर अकेले धरनीपट्टी जाने के लिए निकले थे, लेकिन सुख्खल की लाश रमइता पुल के पास नाले से बरामद हुई थी। मृतक का गला रेता गया था। संध्या की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने मृतक के पुत्र श्रीराम व एक अन्य के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी श्रीराम की सरगर्मी से तलाश रही है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। इस बीच कोठीभार पुलिस ने खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव के निवासी एक युवक से पूछताछ किया था, जो दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। बाद में उसे छोड़ दिया गया। हत्या का आरोपी श्रीराम कुशवाहा अभी भी पुलिस के पकड़ में नहीं आ पाया है। उसके पकड़े जाने के बाद ही हत्या के राज से पूरा पर्दा उठ पाएगा।

बेटा
कातिल है या कोई और, लोगों की जुबां पर है सवाल
खड्डा। सुख्खल का कातिल बेटा है या कोई और, यह सवाल गांव के लोगों की जुबां पर है। पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी है।
हनुमानगंज थाना के धरनीपट्टी गांव निवासी सुख्खल के दो बेटे देवेंद्र व श्रीराम हैं। वर्तमान मे देवेंद्र रोजगार के सिलसिले परदेश में है। लोगों में चर्चा है कि सुख्खल का अपनी बहू से ज्यादा नजदीकी संबंध था। उसने कुछ जमीन भी बहू के नाम कर दी थी। मंगलवार को सुख्खल अपने समधियान बहू के साथ गए थे। बुधवार की सुबह वहां से घर के लिए निकले थे।

जिस रास्ते पर हत्या होने की बात कही जा रही है, उस पर लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में दिन के उजाले में एक व्यक्ति गला रेतकर हत्या करना व शव को नाले में फेंकने की बात में संदेह दिखाई दे रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि हत्या का तार समधियान से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed