फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in religeon change 5 arrested

Kushinagar News: धर्म परिवर्तन के लिए प्रार्थना सभा करा रहे पांच लोग गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
in religeon change 5 arrested
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार नगर पंचायत की घटना
विज्ञापन

एक साल से चल रहा था धर्म परिवर्तन का काम, विहिप के पदाधिकारी ने दी तहरीर तो दर्ज हुआ केस
आरोपियों पर केस दर्ज करने के लिए विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया

संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की मथौली बाजार नगर पंचायत में ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रार्थना सभा करा रहे पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें कप्तानगंज थाने ले गई। पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
बताया जाता है कि मथौली बाजार नगर पंचायत के वार्ड नंबर-14 चंदशेखर आजाद नगर में रामचंद्र साहनी के घर ईसाई धर्म परिवर्तन के लिए पांच लोग प्रार्थना सभा करा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर डाॅयल 112 नंबर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें कप्तानगंज थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी मथौली बाजार निवासी विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार शर्मा काे हुई तो कार्यकर्ताओं के साथ कप्तानगंज थाने पहुंचे। उन लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तहरीर में बताया कि मंगलवार को रामचंद्र साहनी के घर पर ईसाई धर्म परिवर्तन के लिए किम्मू साहनी, निवासी खोठही देवीपुर, सिकंदर कुमार निवासी विजयपुर सिधावे, थाना रामकोला, हरेंद्र प्रसाद निवासी वार्ड नंबर-सात मथौली थाना कप्तानगंज, गुड्डी पत्नी गुड्डूू और लाला साहनी पुत्र गुड्डू निवासी वार्ड नंबर-14 मथौली बाजार थाना कप्तानगंज धर्म परिवर्तन करा रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके पास पुलिस मौके पर पहुंची। ओंकार शर्मा ने बताया कि धर्म परिवर्तन एक वर्ष से चल रहा था।
कप्तानगंज के थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

कप्तानगंज थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन करने वालों में विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार शर्मा, अभिमन्यु शर्मा, विजय सैनी, कृष्णा मद्धेशिया, राहुल उपाध्याय, दुर्गावती, आशीष जायसवाल, अखिलेश शर्मा, आकाश जायसवाल, मोहन सिंह, सनी वर्मा, अजय वर्मा, गणेश वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed