फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In one month, 18 children victims of Encephalitis

एक माह में 18 बच्चे इंसेफेलाइटिस के शिकार

Sat, 28 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 28 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार (ब्यूरो)। जिले में इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है। दो महीनों के दौरान इंसेफेलाइटिस से 18 बच्चों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

गांववालों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से जरूरी कदम उठाए गए होते तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती। इंसेफेलाइटिस से मौत की ताजा घटना विशुनपुरा ब्लॉक के बेलवा बाबूराम गांव की है। बृहस्पतिवार की रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान विनोद शर्मा की छह वर्षीया बेटी रिमझिम की इंसेफेलाइटिस से मौत हुई थी।
विज्ञापन

बीते 23 नवंबर को सरपतही खुर्द गांव के बहेरा टोला की प्रीति, रेनू और करन की मौत हो गई थी। 18 नवंबर को नरचोचवा गुलरिहा गांव के अंशु की जान के कारण गई। आठ नवंबर को मिठहा माफी में निशा और सोनी की जान गई थी। गोइती बुजुर्ग गांव में एक ही दिन तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया। 24 अक्तूबर को खजुरिया गांव में अपने ननिहाल में रहने वाली अंजली, 22 अक्टूबर को बसडीला गांव के सिहोरवा टोला में रंजना की इंसेफेलाइटिस से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अक्टूबर को बाबूराम सेमरा गांव की साबरा, 13 अक्टूबर को पटेरहा मंगलपुर की रिशू और 11 अक्टूबर को नरहरिया की निर्जला की इसी बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बीतेे 21 सितंबर को चैती मुसहरी गांव के गजराज टोले की अंजनी और चार दिन बाद उसकी सगी बहन नीलू की इंसेफेलाइटिस से मौत हुई थी।

15 सितंबर को चितहा गांव के अक्षय और इसके कुछ दिन पूर्व रोवारी गांव की काजल की मौत भी इंसेफेलाइटिस से ही हुई थी। इस संबंध में एसीएमओ डॉक्टर लालता प्रसाद का कहना है कि यहां इंसेफेलाइटिस का कारण गंदगी और दूषित जल का सेवन है। लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed