फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In Jaura market, a monkey attacked and injured an innocent and an elderly person.

Kushinagar News: जौरा बाजार में बंदर ने अब मासूम व बुजुर्ग पर हमला कर किया घायल

Fri, 19 Sep 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
In Jaura market, a monkey attacked and injured an innocent and an elderly person.
जौरा बाजार/रहसू बाजार। क्षेत्र में बंदर के हमले का लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। इस लाल मुंह वाले बंदर से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को यह दो गांवों में बच्चे सहित दो लोगों को काट लिया। यह अब तक दहारी पट्टी, जोकवा बाजार तथा धुनवलिया में कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। इसे लेकर अब बीडीओ पशुपालन अधिकारी से वार्ता करेंगे। इसमें समाधान पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह ही रहसू सूमाली पट्टी में हरिनंदन यादव के छत के रास्ते घर में घुसा जहां कमरे के अंदर एक दो महीने का मासूम अंश पुत्र राजेश यादव सो रहा था। बंदर ने उसके मुंह पर हाथ के नाखून से वार किया। जिससे बच्चा जोर से रोने लगा। तब तक उसकी मां पहुंच कर शोर मचाने लगी तो बच्चे को छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

उसके बाद सुबह लगभग सात बजे बंदर बगल के गांव कोटवा करजही में रामबचन गुप्ता के घर पहुंच गया। वहां कमलावती देवी 70 वर्ष चाय पीने जा रही थीं। बंदर ने हमला उनके मुंह पर काट लिया। जब लोगों ने शोर मचाय तो भाग गया। उसके बाद परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर ले गए। जहां पर यह बताया गया कि बंदर काटने वाला इंजेक्शन नहीं है। परिजन उसी समय उनको लेकर गोरखपुर चले गए। फाजिलनगर के बीडीओ सुभाष चंद्र ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था। मीटिंग में जा रहे हैं। आने के बाद पशुपालन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इसका उचित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed