{"_id":"67a25f552819aaa6aa0f3524","slug":"in-football-gorakhpur-defeated-bettiah-by-two-goals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131504-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फुटबाल में गोरखपुर ने बेतिया को दो गोल से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फुटबाल में गोरखपुर ने बेतिया को दो गोल से हराया
Wed, 05 Feb 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। क्षेत्र के ग्राम दोमाठ में मंगलवार को सात दिवसीय अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से किया गया। इसके मुख्य अतिथि विजय कुमार गुप्ता व विशिष्ट अतिथि संजय कुमार राय, एहतेशाम अहमद रहे। फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन खेल रही गोरखपुर व बेतिया के टीम में गोरखपुर ने बेतिया को दो गोल से हराया।
प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं को फुटबाल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी। पहले मैच में गोरखपुर की टीम ने पहले हाफ में बेतिया के खिलाफ एक गोल कर बढ़त बना ली।
दूसरे हाफ में बेतिया की टीम ने अथक प्रयास कर एक गोल कर बराबरी कर ली। निर्णायक ने ट्राई ब्रेकर दियाए जिसमें गोरखपुर ने पांच व बेतिया ने तीन गोल किया। इस तरह से गोरखपुर ने बेतिया को दो गोल से हराकर मैच जीत लिया।