फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In Chaparia, 16 houses and many villages burnt the farm

चौपरिया में 16 घर और कई गांवों में खेत जले

Tue, 04 Apr 2017 12:22 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 04 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
In Chaparia, 16 houses and many villages burnt the farm
16 घर जले - फोटो : अमर उजाला
कसया। सोमवार की दोपहर में कसया थाना क्षेत्र के चौपरिया व बरवां गांवों समेत कई अन्य स्थानों पर लगी आग से 16 घर व कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। बरवां जंगल गांव के लोगों ने सड़क के किनारे पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। राजस्व कर्मियों ने क्षति का आकलन कर सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कसया थाना क्षेत्र के ग्राम चौपरिया में दोपहर में लगी आग से 16 घर जल गए। अग्निशमन दल ने करीब एक घंटे तक मेहनत कर आग पर काबू पाया। लोगों के अनुसार दिन के करीब दो बजे अमीन पुत्र अहमद के घर से लगी आग ने कुछ ही पल में सरवन, गोरख, पुलिस, आबिद, हुसैन, दरोगा, धर्मेन्द्र, शिव, रमाकांत, सोमनाथ, रामचन्द्र, सुलेमान, वाजिद विधि,शौकत, कलावती आदि के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बरवा जंगल गांव निवासी विदेशी के खेत में सोमवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। खेत में खड़ी गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जब तक आग बुझती रामटेक, दूधनाथ, रोहित, वकील, विजय, श्रीकांत, अनवर, रामप्रीत व जसिया की करीब कुल तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने से नाराज लोग फोरलेन के किनारे प्रदर्शन करने पहुंचे। तब तक तहसीलदार भी वहां पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


इसके अलावा गोरखपुर मार्ग स्थित एक होटल के बगल में भी शार्ट सर्किट के चलते गेहूं के खेत में आग लग गई जिससे फसल जलकर नष्ट हो गई। इस घटना में विंदवलिया गांव निवासी गोरख का 53 डिस्मिल एवं कसया निवासी मकबूल का 10 डिस्मिल गेहूं जल गया। कसया विद्युत उपकेंद्र में भी शार्ट सर्किट से आग लगी। हालांकि यहां कोई नुकसान नहीं हुआ। तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा का कहना है कि हल्का लेखपालों से किसानों की जली गेहूं की फसल की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जिससे कि उन्हें तत्काल मदद मुहैया कराया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed