{"_id":"69558dba47b518af7d0fbe77","slug":"in-a-land-dispute-a-fight-broke-out-and-women-chased-away-the-sukrauli-chairman-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-1183198-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, महिलाओं ने सुकरौली चेयरमैन को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, महिलाओं ने सुकरौली चेयरमैन को दौड़ाया
Thu, 01 Jan 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
विवाद के दौरान मौजूद अध्यक्ष।
हाटा। सुकरौली नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार दिन में जमीन के विवाद जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कुछ महिलाओं ने चेयरमैन राजनेती कश्यप और उनके समर्थकों को दौड़ा लिया। बताया जा रहा है कि चेयरमैन के समर्थकों ने भी महिलाओं पर हमला किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। हालांकि किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। बुधवार शाम को इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेती कश्यप का कुछ लोगों से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। कथित विवादित भूमि पर मंगलवार को अध्यक्ष निर्माण कराने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर दिया। पहले कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों ने विरोध कर रही महिलाओं पर हमला कर दिया। इससे वे उग्र हो गई और उन्होंने चेयरमैन और समर्थकों को दौड़ा लिया। वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। बुधवार को इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि हम अपनी जमीन में निर्माण कार्य कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग उसका विरोध कर रहे हैं। मैं मौके पर गया था। तभी अचानक लोगों ने वहां हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि अभी किसी पक्ष से कोई तकरीर नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स पहुंची थी दोनों पक्षों को वहां से समझा बुझाकर हटा दिया गया है।