{"_id":"6871721a184920c74b05f2c4","slug":"in-a-domestic-dispute-the-girl-was-killed-by-her-own-family-members-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-141341-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घरेलू विवाद में अपनों ने ही युवती को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घरेलू विवाद में अपनों ने ही युवती को उतारा मौत के घाट
Sat, 12 Jul 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
पडरौन/मंसाछापर। जटहा थाना क्षेत्र के पड़रही गांव की जिस युवती की लाश तालाब में मिली थी, उसने खुदकुशी नहीं की थी। युवती की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। हालाकि लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती के पिता ने बताया था कि आपसी विवाद से नाराज होकर बेटी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली तो डर की वजह से लाश तालाब में लाकर फेंक दिया। यह बात अब झूठी निकली।
पुलिस युवती के माता-पिता और भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, वहीं घटना के बाद से युवती का भाई फरार है। पुलिस घटना का पर्दाफाश जल्द कर सकती है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक तीन बार पुलिस गांव में गई और लोगों से पूछताछ की।
सूत्रों की मानें तो रामशंकर कुशवाहा एक शराब दुकान के पास खाद्य सामग्री (चिखना) बेचता है। बुधवार की शाम को वह नशे में मीट लेकर घर पहुंचा। शराब पीने का पत्नी विरोध ने किया। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान युवती का भाई भी आ गया। भाई और पिता का कहना था कि सावन का महीना शुरू होने वाला है। इस लिए मीट लाया और शराब पी लिया। सूत्रों की मानें तो मारपीट के दौरान युवती की मौत हो गई और देर रात को इसकी लाश गांव के बाहर तालाब में लाकर घरवाले फेंक दिए। सुबह जब गांव वालों ने देखा तो पिता ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर आई पुलिस ने युवती के पिता और मां से पूछताछ किया तो माता-पिता ने बताया कि रात को परिवार में विवाद हो गया। इसके बाद बेटी अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पुलिस की डर से हम लोग लाश को लाकर तालाब में फेंक दिए, लेकिन पुलिस के गले यह बात नहीं उतरी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के अलावा चेहरे पर चोट होने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद से युवती का बड़ा भाई फरार है। जटहा बाजार पुलिस के अलावा एसओजी टीम घटना के पर्दाफाश करने में जुटी है। घटना का जल्द पर्दाफाश पुलिस कर सकती है। फरार चल रहे भाई की तलाश में दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पूछताछ के लिए परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। मामले की करीब पुलिस पहुंच गई है।