फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In 20 days will not power

20 तक दिन में बिजली नहीं मिलेगी

Thu, 15 Oct 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Thu, 15 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बिजली विभाग तमकुहीरोड कस्बे के लोगों को 20 अक्टूबर तक केवल एक शिफ्ट में ही बिजली देगा। व्यवसायी इस नए शेड्यूल के बारे में जानने के बाद से ही परेशान हैं।
विज्ञापन

 इस दौरान कस्बे में नए पोल और तार लगाए जाने की तैयारी है। अब तक तमकुहीरोड में सुबह दस बजे से तीन बजे तक और रात में दस बजे से सुबह पांच बजे तक दो शिफ्टों में बिजली मिलती थी।
विज्ञापन

इससे दिन में व्यवसाय के लिहाज से बेहतर था। लेकिन कस्बे में बिजली के तार और खंभे बदलने के लिए विभाग ने आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है।
पॉवर कॉरपोरेशन के निर्देशानुसार अगले पांच दिन तक कस्बे को दिन में बिजली नहीं मिलेगी। लेकिन शाम सात बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक बिजली मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नए शेड्यूल से व्यापारी परेशान हैं। जितेंद्र जायसवाल का कहना है कि त्योहार का समय है। दिन में बिजली नहीं रहने से इलेक्ट्रानिक्स के सामान नहीं बिक पाएंगे।

त्योहारों के समय दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ अधिक रहती है। इस संबंध में एसडीओ उदय प्रताप और जेई मनोज कुमार का कहना था कि खंभों पर तार लगाए जाने हैं। इसलिए दिन में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 20 अक्टूबर तक नया शेड्यूल लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed