फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   illegal wine of 1.5 lakh recovered from luxury car

लावारिस लक्जरी कार से डेढ़ लाख की अवैध शराब बरामद

Thu, 30 Jan 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
illegal wine of 1.5 lakh recovered from luxury car
लावारिस लक्जरी कार से डेढ़ लाख की अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

सलेमगढ़ बाजार में कबाड़ी की दुकान के आगे खड़ी मिली थी कार
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, लॉक खुलवाकर जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। सलेमगढ़ बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह लावारिस कार से पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की 90 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। कार पर हरियाणा का नंबर है। तरयासुजान पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सलेमगढ़ बाजार में कबाड़ी की दुकान के बाहर कार लावारिस हाल में खड़ी मिली। कई घंटे बीत गए तो अगल-बगल के दुकानदारों में चर्चा होने लगी। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना बहादुरपुर पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का लॉक खुलवाकर जांच की तो अंदर हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की 90 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। इसके बाद गाड़ी को शराब समेत तरयासुजान थाने भेजा गया। एसओ कमलेश कुमार सिंह का कहना है कि बरामद शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। कार के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। गाड़ी बाजार में छोड़कर चालक क्यों गायब हो गया, इसकी भी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेन में पकड़ी गई अवैध शराब
अमर उजाला ब्यूरो
छितौनी। बुधवार की रात पनियहवा/पडरौना चौकी इंचार्ज की अगुवाई में जीआरपी ने कप्तानगंज व खड्डा रेलवे स्टेशनों के बीच जननायक एक्सप्रेस ट्रेन की सघन जांच की। इस दौरान ट्रेन से 173 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को पकड़ा गया। पूछताछ में शराब की यह खेप बिहार प्रांत में भेजने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ी गई शराब व तस्कर को खड्डा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया। इस कार्रवाई में सिपाही संजय यादव, धीरेंद्र यादव व मनोज शामिल रहे। पकड़े गए तस्कर की पहचान बिहार प्रांत के गांव इंदाव थाना सोनबरसा जिला सीतामढ़ी निवासी प्रमोद के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed