फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Illegal stand operates on the service lane of the overbridge intersection.

Kushinagar News: ओवरब्रिज चौराहे के सर्विस लेन पर होता है अवैध स्टैंड का संचालन

Tue, 26 Sep 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal stand operates on the service lane of the overbridge intersection.
- बेतरतीब खड़े वाहनों से राहगीरों को होती है परेशानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। कस्बे के ओवरब्रिज चौराहे पर सवारियों को बैठाने के लिए हर दिन ऑटो और अन्य निजी सवारी गाड़ियां सर्विस रोड पर खड़ी रहती हैं। बेतरतीब खड़े वाहनों से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन बंद करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद कस्बे के ओवरब्रिज चौराहा और एसडीएम आवास के पास हाइवे की सर्विस रोड पर टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है। यहां निजी वाहन चालक बेतरतीब वाहन खड़ा कर बनवरिया, लतवा बाजार, टड़वा, सलेमगढ़, बिहार के बथना, कुचायकोट, सासामूसा, गोपालगंज आदि स्थानों के लिए सवारी भरते हैं। इसकी वजह से दिन में कई बार जाम भी लगता है।
विज्ञापन

इसी तरह समउर मोड़ के पास भी सर्विस लेन पर ऑटो और बस चालक फाजिलनगर, कसया, गोरखपुर आदि के लिए सवारी बैठाते हैं। चालकों ने बताया कि कुछ लोग उनसे टैक्सी स्टैंड के नाम पर वसूली भी करते हैं। यहां सवारी बैठाने को लेकर कई बार झड़प और मारपीट भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते जुलाई में ओवरब्रिज चौराहे पर दो चालकों के बीच सवारी बैठाने के लिए विवाद हुआ था। इसका नौ सेकेंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में नगर पंचायत तमकुहीराज के ईओ अमित सिंह ने बताया किसी भी तरह की अवैध गतिविधि संचालित नहीं होने दी जाएगी। जब तक वैध रूप से स्टैंंड की नीलामी प्रक्रिया नहीं पूर्ण हो रही है, तब तक नगर पंचायत बोर्ड की बैठक से प्रस्ताव पारित करा कर विभागीय वसूली शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed