फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ignoring farmers, 55 'dead' in Czech

प्रभावित किसानों की अनदेखी, 55 ‘मृतकों’ को चेक

Fri, 19 Feb 2016 11:36 PM IST
kushinagar beauro
kushinagar beauro Updated Fri, 19 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। इसे तमकुहीराज तहसील प्रशासन की दरियादिली कही जाए या घोर लापरवाही। एक ही गांव में 55 मृत किसानों के नाम से राहत चेक जारी कर दिया गया है। जिनके नाम से चेक जारी हुए हैं, उनके भू-अभिलेखों पर वारिसों के नाम पांच-छह वर्ष पूर्व ही दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन



भेद तब खुला, जब चेक लेकर लेखपाल गांव में पहुंचे। लेकिन इसी गांव में कई ऐसे लोग भी लोग हैं, जो मुआवजा राशि के वाजिब हकदार थे, फिर भी उनकी अनदेखी कर दी गई। गांव के लोग तहसील प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन



पिछले वर्ष ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की गेहूं की फसल का मुआवजा देने के लिए तमकुहीराज तहसील प्रशासन ने सर्वे कराने के बाद मुआवजा राशि का प्रस्ताव भेजा था। प्रभावित किसानों को देने के लिए मुआवजा राशि भी आ गई। इस तहसील क्षेत्र के बिहार खुर्द (समऊर बाजार) के 795 किसानों की लिस्ट और चेक लेकर चार दिन पहले लेखपाल गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें से 55 किसानों के ऐसे नाम थे, जिनकी मौत पहले ही हो चुकी हैै। भू अभिलेखों में उनके वारिसों के नाम दर्ज हो चुके हैं। चेक वितरित होने के बाद से ही गांव के लोग हैरान हैं।


गांव के सत्यानंद मिश्रा का कहना था कि एक तो जरूरतमंद और आपदा प्रभावितों का नाम मुआवजा सूची में शामिल नहीं किया गया, दूसरे रुपये के लालच में मृतकों का नाम सूची में शामिल कर दिया गया। यदि तहसील प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर गड़बड़ी ठीक कर आपदा प्रभावितों किसानों को चेक नहीं दिया तो गांववालों के साथ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed