फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ignored Kovid-19 Guideline in District Hospital

जिला अस्पताल में कोविड-19 गाइडलाइन की अनदेखी

Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ignored Kovid-19 Guideline in District Hospital
जिला अस्पताल में कोविड-19 गाइडलाइन की अनदेखी
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी और एक्सरे कक्ष में लगी रही मरीजों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और सरकार की तरफ से जारी अलर्ट के बावजूद भी लोग गंभीर नहीं हैं। वहीं जिला अस्पताल प्रशासन भी कोविड-19 गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सक्रिय नहीं दिख रहा है। सख्ती न होने से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की लोग अनदेखी कर रहे हैं। यह स्थिति तब है, जबकि पिछले सप्ताह ही जिला अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित मिल चुका है। मंगलवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी, ओपीडी और एक्सरे कक्ष में मरीज बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के इलाज कराने के लिए खड़े दिखे। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बजरंगी पांडेय ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए मरीजों और उनके साथ आए लोगों से मास्क के उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए हमेशा कहा जाता है। स्वास्थ्यकर्मियों को भी हिदायत दी गई है कि वे कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं और मास्क भी लगाते हैं।
इमरजेंसी कक्ष में कोरोना को लेकर बेपरवाह दिखे मरीज
जिला अस्पताल का सबसे व्यस्त जगह इमरजेंसी कक्ष है, जहां दुर्घटना, गंभीर बीमारी या मुलाहिजा सहित विभिन्न कार्यों से मरीजों और उनके परिजनों का आना-जाना लगा रहा है। यहां अस्पताल के ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मी तो खुद मास्क लगाए दिखे, लेकिन मरीज इससे पूरी तरह बेपरवाह दिखे। ज्यादातर लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन करते दिखे और न ही मास्क लगाए हुए थे।
विज्ञापन

ओपीडी में भी लगी रही भीड़
जिला अस्पताल में इमरजेंसी के बाद सबसे अधिक भीड़ ओपीडी में लगती है। इलाज कराने के लिए यहां मरीजों की लाइन लगती है। मंगलवार को बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष, वरिष्ठ फिजिशियन कक्ष, नेत्र जांच कक्ष, नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी, लेकिन ज्यादातर मरीज मास्क नहीं लगाए थे। यहां तक कि सामाजिक दूरी का ख्याल भी नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे कक्ष में भी लगी रही भीड़
जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष में डिजिटल और सामान्य एक्सरे मशीनें लगी हैं। यहां एक्सरे टेक्नीशियन कक्ष से लेकर एक्सरे कक्ष तक मरीज भीड़ लगाए हुए थे। इस दौरान न तो मास्क का ध्यान था और न ही सामाजिक दूरी का ख्याल। बगल में स्थित अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर भी भीड़ लगी हुई थी। इसी तरह पैथालॉजी और एसएनसीयू के बाहर भी मरीजों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed