फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If you stop taking medication when you have a fever, it could lead to typhoid.

Kushinagar News: बुखार होने पर दवा छोड़ी तो हो सकता है टायफाइड

Thu, 14 May 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 May 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
If you stop taking medication when you have a fever, it could lead to typhoid.
पडरौना। बुखार होने पर एंटीबायोटिक दवाओं का कोर्स बीच में छोड़ना टायफाइड (मियादी बुखार) का कारण बन सकता है। इस तरह के मेडिकल कॉलेज में हर दिन 20 से 25 मरीज आ रहे हैं। मरीजों को डॉक्टर दवा का कोर्स पूरा करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव से साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं। इससे होने वाला बुखार दूषित पानी और भोजन से फैलता है, जो मानसून के दौरान अधिक खतरनाक होता है।
विज्ञापन

यदि आप एंटीबायोटिक्स का कोर्स पूरा नहीं करते हैं, तो बैक्टीरिया शरीर में ही रह जाते हैं और दोबारा संक्रमण का कारण बनते हैं, जो टायफाइड का रूप ले सकता है। समय पर इलाज नहीं होने या दवा बीच में छोड़ने पर पेट में ब्लीडिंग या आंतों में छेद जैसी जानलेवा स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। यदि लगातार तेज बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, भूख न लगना और पेट में दर्द की समस्या हो तो टायफाइड हो सकता है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इन दिनों 200 से 250 की ओपीडी प्रतिदिन हो रही है। इसमें बुखार के करीब 40 फीसदी मरीज निकल रहे हैं, जबकि टायफाइड के 20 से 25 मरीज मिल रहे हैं। ये ऐसे मरीज हैं, जिन्हें बुखार होने पर दवा ली और आराम होने पर बीच में ही दवा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed