फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If you are not getting relief from cough then sputum examination is necessary.

Kushinagar News: खांसी से नहीं मिल रही निजात तो बलगम की जांच जरूरी

Mon, 09 Dec 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
If you are not getting relief from cough then sputum examination is necessary.
पडरौना। सर्दी सताने लगी है। मौसम में बदलाव के कारण लोग सर्दी-खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इलाज के बाद भी कई मरीजों को खांसी से निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सप्ताह से अधिक खांसी रहने पर डॉक्टर बलगम की जांच व एक्सरे कराने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में एलर्जी के कारण भी लोगों को खांसी हो रही है। सीने में जकड़न के साथ ही लोग सांस की समस्या से पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर उनके बलगम की भी जांच कराई जा रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी इन दिनों सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को इमरजेंसी में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज पहुंचे थे। कई मरीजों में सप्ताहभर से अधिक समय से खांसी आने की शिकायत है। ऐसे मरीजों को दवा देने के साथ ही डॉक्टर उन्हें बलगम की जांच और एक्सरे कराने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग के डॉ. उपेंद्र चौधरी ने बताया कि इस मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस बीमारी से हर उम्र के लोग पीड़ित हो रहे हैं। 35 प्लस उम्र के मरीजों में खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न की समस्या हो रही है। ऐसे मरीजों को दवा देने के साथ ही बलगम की जांच और एक्सरे कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धूम्रपान करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। धूम्रपान करने वाले 20 प्रतिशत लोगों को सीओपीडी की बीमारी होती है। सीओपीडी मरीज के फेफड़ों में एक तरह रुकावट डालती है। इस बीमारी में फेफड़ों के भीतर की नलियां सिकुड़ जाती हैं और इसकी वजह से हवा ठीक तरह से बाहर नहीं निकल पाती। यदि खांसी आने के साथ ही सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो विशेषज्ञ की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed