फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If the outstanding honorarium is not received, there will be agitation in the capital

Kushinagar News: बकाया मानदेय नहीं मिला तो राजधानी में होगा आंदोलन

Tue, 02 Jun 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
If the outstanding honorarium is not received, there will be agitation in the capital
पडरौना। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तरफ से सोमवार को सदर ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर सीडीओ को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। इसमें रोजगार सेवकों ने बीते नौ माह से बकाया चल रहे मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जायसवाल की अगुवाई में ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर रहे रोजगार सेवकों ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से लगातार सेवा देते आ रहे हैं। इस बीच वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से मनरेगा संबंधित कार्यों को संपादित करा रहे हैं। बीते वर्ष अक्तूबर से अब तक उनका मानदेय बकाया है। इससे उन्हें परिवार का खर्च वहन करने में परेशानी हो गई है। रोजगार सेवकों ने सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव को संबोधित बीडीओ ऊषा पाल को ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय की भुगतान कराने, मानदेय से कटौती की गई ईपीएफ की धनराशि यूएन खाते में जमा करानेख् सभी रोजगार सेवकों के लिए एचआर पॉलिसी लागू करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान उपाध्यक्ष बसिंदर प्रसाद, महामंत्री दिगंबर पाठक, गिरिजा देवी, सुरेंद्र कुमार, सोनम सिंह, ललिता कुशवाहा, हरिलाल यादव, शैलेश गुप्ता, जाकिर अली, अमरनाथ गुप्त, रामसूरत प्रसाद, मुन्ना यादव, संगीता देवी, अरुण गौतम, विजय कुमार, निर्मला देवी, अनुराधा तिवारी, रंजीत भारती, विनय मिश्रा, रामभरोसा प्रसाद, रेनू सिंह, नीलम सिंह, मोहम्मद वहाब, चंद्रशेखर पांडेय, महेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुनीता सिंह, सुनील भारती, गुलशन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed