{"_id":"5a2c292f4f1c1b59678c1282","slug":"if-somewhere-there-is-no-fax-we-can-find-a-weighing-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं फ्लैक्सी नहीं तो कहीं तौल केंद्र बंद मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं फ्लैक्सी नहीं तो कहीं तौल केंद्र बंद मिला
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : कुुश्ाीनगर ब्यूूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जनपद में संचालित चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों का शनिवार को गन्ना विभाग की टीमों ने निरीक्षण किया। कुछ चीनी मिलों पर फ्लैक्सी नहीं मिली तो कहीं तौल केंद्र बंद मिला। निरीक्षण में लगी चार टीमों ने कुल 22 क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां कमियां मिलीं, वहां सुधार का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
डीसीओ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि ढाढ़ा चीनी मिल का पचफेड़ा-बी क्रय केंद्र निरीक्षण में बंद मिला। इसी तरह महराजगंज जिले की गड़ौरा चीनी मिल के धरनीपट्टी क्रय केंद्र पर फ्लैक्सी (अधिकारियों का फोन नंबर) युक्त बैनर नहीं मिला। कप्तानगंज चीनी मिल के क्रय केंद्र पचफेड़ा-ए फ्लैक्सी और गन्ना नियम सारांश प्रदर्शित मिला। ढाढ़ा चीनी मिल के पड़री पिपरपाती गन्ना क्रय केंद्र, विशुनपुर-एक, विशुनपुर-बी, रामकोला चीनी मिल के छितौनी-ए, बेलवनिया के अलावा सेवरही, कप्तानगंज, रामकोला चीनी मिल के क्रय केंद्रों का भी इन टीमों ने निरीक्षण किया। खड्डा चीनी मिल के गेट के कांटा-नंबर एक का इस टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डीसीओ ने बताया कि प्रत्येक टीम में चार सदस्य थे। उनके साथ टीम में सीडीआई अमरनाथ दुबे, सचिव अजय सिंह व सचिव आजाद अंसारी शामिल थे। इनके अलावा सीडीआई रवींद्र द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, सचिव पीएन पांडेय, सुभाष राय, गोपाल प्रसाद, बेचन सहित अन्य लोगों ने शाम तक क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही घटतौली न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन