फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If peace is disturbed, I will send you to jail: DM

शांति व्यवस्था बिगड़ी तो भिजवा दूंगा जेल : डीएम

Sun, 08 Dec 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Dec 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
If peace is disturbed, I will send you to jail: DM
तमकुहीराज। तहसील सभागार में डीएम, सीडीओ व एसपी समेत अन्य अधिकारी लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान सेवरही थाना क्षेत्र के पकड़ीहार पुरबपट्टी का व्यक्ति जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंचा। उनके साथ रहे एक व्यक्ति ने खुद को अधिवक्ता बताकर पैरवी शुरू कर दी। डीएम बिफर पड़े। वे पीड़ित से मामले की जानकारी लेते हुए कहा कि किस धारा के अधीन आदेश दूं। आपको हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी नहीं है। पीड़ित से पैसा ले लिए होंगे.., उसे वापस करिए..। यदि मौके पर शांति व्यवस्था बिगड़ी तो पक्का जेल भेज दूंगा। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 11:20 बजे डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ सुरेश पटारिया के साथ तहसील सभागार पहुंचे और लोगों की फरियाद सुनने लगे। दोपहर 12:30 बजे पिपरा बघेल निवासी राधा किशुन प्रसाद ने जमीन विवाद की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। 12:33 बजे नौगवा के रविंद्र तिवारी ने क्षेत्र में संचालित अवैध अस्पतालों की शिकायत की। डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ ने तत्काल जांच टीम को मौके पर भेज दिया। 12:35 बजे तिवारीपट्टी के प्रधान सुनील कुमार गुप्ता ने आरआरसी सेंटर का निर्माण कराने, 12: 36 बजे गौरी शुक्ल निवासी सोनू गौतम ने जमीन विवाद, 12:40 बजे पतरौली धुरखड़वा निवासी प्रभा देवी पुश्तैनी मकान से जबरन निकालने, 12:40 बजे सेवरही के मिश्रौली निवासी मुस्तकीम जमीनी विवाद, 12:46 बजे बेटे के इलाज के लिए डिबनी बंजरवा निवासी रौशन तारा ने मदद की गुहार लगाई। इन सभी मामलों में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान कुल 152 मामले दर्ज किए। इसमें से राजस्व के 12 निस्तारित हुए।
विज्ञापन


0

एक राजस्वकर्मी की मिली सर्वाधिक शिकायत

तहसील परिसर में राजस्वकर्मी चर्चा का केंद्र बना रहा। दस से अधिक शिकायतकर्ताओं ने उसी राजस्व कर्मी के क्षेत्र से जुड़े मामलों की शिकायत की। कुछ पीड़ितों ने डीएम से उनकी कारगुजारियों की भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


0


-प्रमाणपत्र जारी करने के लिए महिलाओं ने रोकी डीएम की गाड़ी
समाधान दिवस में डीएम के आने की सूचना पर तुरैहा समाज के लोग तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। डीएम उनके पास पहुंचे तो प्रणामपत्र जारी करने की मांग करने लगे। डीएम प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश देकर गाड़ी से जाने लगे। उसी दौरान तुरैहा समाज की महिलाएं उनकी गाड़ी रोक कर तत्काल प्रणाम पत्र जारी करने की मांग करने लगीं। पुलिस ने महिलाओं का समझा-बुझाकर शांत कराया।



28 शिकायतों में पांच का निस्तारण
कप्तानगंज। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल कुल 28 मामले दर्ज हुए। इसमें से पांच मामले मौके पर निस्तरित कर शेष मालों को संबंधित विभागों में भेज दिया गया। एसडीएम योगेश्वर सिंह और नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इसमें राजस्व के 20, पुलिस के तीन, विकास के दो और अन्य विभागों से जुड़े तीन मामले दर्ज हुए। इस दौरान ईओ योगेश प्रताप मिश्रा, सप्लाई इंस्पेक्टर राजीव श्रीवास्तव, मारकंडेय गुप्ता, आशुतोष कुमार, उमेश शाही, राहुल दीक्षित, विपिन मणि त्रिपाठी, मुकुट बिहारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed