फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If obscene songs are played during the festival then strict action will be taken in Kushinagar

Kushinagar News: डीएम की सलाह- उल्लास से साथ मनाएं त्योहार, अश्लील गाने बजे तो होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 07 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Aug 2025 01:00 AM IST
सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि छोटी छोटी बातें भीड़ में भगदड़ का कारण बन जाती हैं। चेहल्लुम पर 76 ताजियों व 56 स्थानों पर जुलूस निकलेगी। इसके लिए पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का दायित्व है कि जिले के नागरिक अच्छे वातावरण में त्योहारो मनाएं।

विज्ञापन
If obscene songs are played during the festival then strict action will be taken in Kushinagar
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया

विस्तार

कलक्ट्रेट सभगार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में जिले में रहने वाले सभी समुदाय के धर्मगुरुओं के साथ बैठक हुई। इसमें रक्षाबंधन, जन्माष्टमी समेत अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि अधिकारी का हर समय एक्टिव रहें।
विज्ञापन


त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने क्षेत्रों से फीडबैक जरूर लें, ताकि समय रहते शरारती तत्वों पर कार्रवाई की जा सके।उन्होंने त्योहारों पर बाजारों में लगने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की यात्रा पर पुलिस चौकन्ना रहते हुए छोटी छोटी बातों का ध्यान रखें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छोटी छोटी बातें भीड़ में भगदड़ का कारण बन जाती हैं। चेहल्लुम पर 76 ताजियों व 56 स्थानों पर जुलूस निकलेगी। इसके लिए पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का दायित्व है कि जिले के नागरिक अच्छे वातावरण में त्योहारो मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूहड़ता और किसी भी तरह की अश्लीलता धार्मिक कार्यों में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। किसी भी जुलूस में अश्लील गाने नहीं बजेंगे। सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ढीले तारों को तत्काल सही कराने का निर्देश दिया।

एएसपी निवेश कटियार ने कहा कि त्यौहारों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है। अनावश्यक और भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दिशा में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, एडीएम न्याययिक प्रेम कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed