{"_id":"664fd6d77ca8500697082ee4","slug":"if-modi-government-is-formed-then-we-will-get-freedom-from-electricity-bill-rajbhar-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-117262-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार बनी तो मिलेगी बिजली बिल से मुक्ति : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार बनी तो मिलेगी बिजली बिल से मुक्ति : राजभर
Fri, 24 May 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
परसौनी में चुनावी सभा में एकजुटता का संदेश देते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर।
पकड़ियार बाजार(कुशीनगर)।
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो बिजली बिल जमा करने से राहत मिल जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी नया स्कीम लेकर आये हैं, जिसमें आपके घर की छत पर ही पॉवर हाउस यानी सोलर प्लांट लगेगा।
खड्डा क्षेत्र के सरस्वती देवी इंटर कॉलेज परसौनी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि बसपा, सपा और कांग्रेस को जनता की किसी भी समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें अपनी फिक्र है, जबकि एनडीए को 130 करोड़ देशवासियों की चिंता है। उन्होंने जनता से भोजपुरी में संवाद करते हुए कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार में खजाना के मालिक हम बानी। सरकार में हमके पंचायती राज विभाग मिलल बा। गांव के विकास होके रही। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाईं सभे, बिजली के बिल से मुक्ति मिल जाई।’’
राजभर ने कहा कि गांव की हर समस्या के समधान की जिम्मेदारी मुझे देते हुए पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया है। गांव की नाली, चकरोड, शौचालय, आवास, पेंशन दिलाने का कार्य किया जाएगा। चुनाव बाद गांव के लोगों को जिले पर चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अधिकारी खुद गांव में पहुंचकर हर समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास हुआ है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए आये हैं। कुशीनगर ही नहीं बल्कि यूपी की 80 सीटों पर जीतना है। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान का कार्य हमेशा भाजपा ने किया है। तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा प्रधानमंत्री का है। जनसभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी जाति-धर्म के लोगों को एक समान समझा जाता है। इस पार्टी में किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। भाजपा विकास के मुद्दे पर काम करती है।