फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If attention is given to the university in the budget then education will increase and recognition will increase

Kushinagar News: विश्वविद्यालय पर बजट में ध्यान पढ़ाई शुरू हो तो बढ़ेगी पहचान

Sat, 22 Feb 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
If attention is given to the university in the budget then education will increase and recognition will increase
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। वर्ष 2022 से प्रतिवर्ष फरवरी में पेश होने वाले प्रदेश सरकार के बजट में कुशीनगर के महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था की गई है, लेकिन पढ़ाई के लिए 2024-2025 सत्र में शुरू हुआ प्रयास अबतक मूर्त रूप नहीं ले सका है।
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो बजट में प्रावधान के साथ अगर शैक्षिक सत्र 2025-2026 में कृषि विषयों की पढ़ाई कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के तहत शुरू होती है तो महात्मा बुद्ध की इस धरा को और पहचान मिलेगी। कक्षाएं शुरू होने में अभी इसमें प्रचार-प्रसार की कमी दिख रही है। ऐसे में इस शैक्षिक सत्र में भी पढ़ाई शुरू होने के अरमान अधूरे होते दिख रहे हैं। जबकि, कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य लिए अबतक सरकार ने तीन चरण में 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के अबतक के सबसे बड़े बजट में कुशीनगर कृषि विश्वविद्यालय के लिए धन की व्यवस्था की गई। इस बार विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए और 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। दो वर्ष पूर्व 22 फरवरी 2023 को जारी हुए प्रदेश सरकार के बजट में जिले में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा हुई थी और तब सरकार ने 50 करोड़ रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब इस विश्वविद्यालय की स्थापना का शोर गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान बभनौली में था। बाद में 27 जून 2023 को अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी के साथ जिलाधिकारी रमेश रंजन ने तीन जगहों का निरीक्षण किया था और कृषि विवि के स्थापना के लिए जगह और संभावना तलाशी। अगले ही दिन 28 जून को यूपी कैबिनेट ने गन्ना अनुसंधान की भूमि को निशुल्क हस्तांतरित करने का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed