फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If a truckload of wheat is available, procurement will take place right within the village.

Kushinagar News: एक ट्रक गेहूं उपलब्ध होने पर गांव में ही होगी खरीद

Sun, 05 Apr 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
If a truckload of wheat is available, procurement will take place right within the village.
पडरौना। कसया तहसील सभागार में शनिवार को रबी विपणन के लिए जनपद स्तरीय कार्यशाला हुई। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गेहूं खरीद की रणनीति बनाई गई। 71 स्थायी और 10 मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी। एक ट्रक गेहूं उपलब्ध होने पर गांव में ही खरीद की व्यवस्था बनाई गई।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में खाद्य विभाग, पीसीएफ एवं पीसीयू सहित विभिन्न क्रय एजेंसियों की तरफ से जिले के कुल 71 गेहूं क्रय केंद्र को स्थापित किए गए हैं। यहां 15 जून तक सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले का कोई भी किसान अपने निकटतम क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकता है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 10 मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से भी खरीद की व्यवस्था की गई है। यदि किसी गांव में एक ट्रक अथवा समतुल्य मात्रा में गेहूं उपलब्ध होता है, तो गांव स्तर पर ही खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद का गेहूं क्रय लक्ष्य 23,500 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। अब तक 2205 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि गेहूं विक्रय करने के लिए किसान कॉमन सर्विस सेंटर, किसान मित्र एप अथवा गेहूं क्रय केंद्र पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि किसानों की तरफ से बोए गए रकबे का सत्यापन एग्रीस्टैक अथवा डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से ऑटो मोड में किया जाएगा।
क्रय प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि पंजीकरण प्रपत्र के साथ किसानों से आवश्यक अभिलेख जैसे आधार कार्ड एवं खतौनी/खसरा प्राप्त कर नियमानुसार गेहूं क्रय सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 18001800150 या जनपद नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9454416282 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed