{"_id":"6a9f29ac6f9aac52f7099a31","slug":"idols-of-lord-krishna-immersed-amid-tight-security-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-167439-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां विसर्जित
विज्ञापन
खरदर पुल स्थित घघी नदी में मूर्ति विसर्जन करते श्रद्धालु
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा/तुर्कपट्टी। जन्माष्टमी पर खड्डा, तुर्कपट्टी व छितौनी नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सजाई गई भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों और झांकियों का सोमवार को विधि-विधान से विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं को गंडक नदी के पनियहवा घाट सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया।
विसर्जन को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने नदी घाटों पर पूजा-अर्चना की और मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया। श्रद्धालुओं को नदी की तेज धारा से दूर रहने और निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जन करने की हिदायत दी गई। डीजे और बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा नगर तथा गांवों के प्रमुख मार्गों से होकर घाटों तक पहुंची।खडडा व हनुमानगंज पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद रही।
तुर्कपट्टी क्षेत्र की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों का सोमवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ खरदर पुल स्थित घाघी नदी में विसर्जन किया गया। तुर्कपट्टी बाजार समेत आसपास के कई ग्राम सभाओं से श्रद्धालु जुलूस के साथ मूर्तियां लेकर खरदर पुल पहुंचे और विधि-विधान से विसर्जन किया।
विज्ञापन
तुर्कपट्टी बाजार, खिरिया, नोनियापट्टी, महुआ बुजुर्ग, बेलवा बुजुर्ग, बारवा सुखदेव, रुदवलिया महासोंन सहित दूर-दराज के गांवों से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां खरदर पुल पर लाई गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और भक्ति गीतों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन किया। मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तुर्कपट्टी थाने की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष आलोक कुमार की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और जुलूस व विसर्जन स्थल पर निगरानी की। पुलिस की मुस्तैदी के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

खरदर पुल स्थित घघी नदी में मूर्ति विसर्जन करते श्रद्धालु- फोटो : samvad