फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cooperation sought in revision of teacher election voter list

Kushinagar News: शिक्षक निर्वाचन मतदाता सूची के पुनरीक्षण में मांगा सहयोग

Tue, 08 Sep 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Cooperation sought in revision of teacher election voter list
पडरौना। विधान परिषद के छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए प्रशासन ने राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में 3,433 मतदाता हैं। इनमें 946 मतदाताओं के नाम अथवा विवरण में संशोधन किया गया है। अब तक किसी मतदाता का नाम जोड़ा या हटाया नहीं गया है। उन्होंने ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने स्तर पर निर्वाचक नामावली का अवलोकन करने को कहा। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जितनी शुद्ध और अद्यतन होगी, निर्वाचन प्रक्रिया उतनी ही पारदर्शी और विश्वसनीय होगी।
विज्ञापन

बैठक में एक नवंबर 2025 को आधार मानकर तैयार की गई निर्वाचक नामावली के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शिकायत और आपत्तियों की जानकारी भी ली गई। उपस्थित प्रतिनिधियों ने किसी प्रकार की शिकायत अथवा आपत्ति नहीं होने की बात कही। एडीएम ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली का शुद्ध होना सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इसके लिए प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और दलों के प्रतिनिधियों से आपसी सहयोग के साथ काम करने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, नूरूल हुदा, भाजपा नेता केशव नाथ उपाध्याय, कांग्रेस नेता देश दीपक मिश्रा, कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता अयोध्यालाल श्रीवास्तव, बसपा नेता सुभाष भास्कर, गौरी शंकर उर्फ बबलू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed