फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ice missed out on gold again, had to be content with silver

Kushinagar News: फिर गोल्ड से चूकीं आईस, रजत से करना पड़ा संतोष

Tue, 15 Oct 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Ice missed out on gold again, had to be content with silver
रोहतक में पदक और प्रमाण पत्र प्राप्त करतीं हाटा की आईस प्रजापति।
हाटा। आरके बॉक्सिंग क्लब एवं स्पोर्टस एकेडमी हाटा की खिलाड़ी आईस प्रजापति ने हरियाणा राज्य के रोहतक में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। 54 किलोग्राम भार वर्ग में उनका मुकाबला मणिपुर की खिलाड़ी गिरिब्या से हुआ था। जिसमें गिरिब्या को स्वर्ण पदक और आईस को रजत पदक प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन


आरआरसी टैलेंट हट कंबाइंड नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण नेशनल बॉक्सिंग एकडमी रोहतक हरियाणा में हाटा की रहने वाली 54 केजी भार वर्ग में आईस प्रजापति ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। फाइनल मुकाबले में उनका सामना मणिपुर की खिलाड़ी गिरिब्या से हुआ। जिसमें वह 3-2 अंक से गिरिब्या से हार गई। जिसकी वजह से आईस को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रजत पदक प्राप्त करने पर कोच राजेश कुमार गुप्ता सहित समस्त खेल प्रतिनिधियों ने आईस को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed