फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hut reduced to ashes, cow and goat died due to fire

Kushinagar News: आग से झोपड़ी राख, गाय और बकरी की मौत

Thu, 08 Aug 2024 06:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 Aug 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Hut reduced to ashes, cow and goat died due to fire
कसया। थाना क्षेत्र के गांव डूमरी चूरामन छपरा के टोला पतई में मंगलवार की देर रात रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल गया। इसमें बंधी एक गाय और एक बकरी की जलने से माैत हो गई। गांव वालों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

पीड़ित मनोज कनौजिया भोजन करने के बाद पूरे परिवार के साथ सो गए। रात में झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते, झोपड़ी में रखा सामान जल गया और दो पशुओं की मौत हो गई। सुबह कानूनगो, लेखपाल, पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लेखपाल ने क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपने की बात कही। ग्राम प्रधान डिंपल पांडेय ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ कोटेदार से राशन उपलब्ध कराया। पीड़ित परिवार से मिलकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed