{"_id":"64934064e2e6c3c79400af46","slug":"husband-wife-despute-on-court-gate-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-363-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पहले हुई थी शादी: पति ने लगाया गंभीर बीमारी का आरोप, पत्नी बोली- जांच कराकर रिपोर्ट देख लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल पहले हुई थी शादी: पति ने लगाया गंभीर बीमारी का आरोप, पत्नी बोली- जांच कराकर रिपोर्ट देख लो
Thu, 22 Jun 2023 03:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:41 PM IST
सार
रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा बाजार गांव की रहने वाली ज्योति की शादी तीन वर्ष पूर्व हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिंघना गांव निवासी घनश्याम यादव के साथ हुई है। ज्याेति का आरोप है कि पति ने गंभीर बीमारी का आरोप लगाकर घर से निकाल दिया है। माता-पिता ने डॉक्टर से जांच कराई तो उसे कोई भी बीमारी नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर जनपद मुख्यालय स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में बुधवार को मुकदमे की पैरवी में आए पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को थाने लेकर चली गई। महिला का आरोप है कि पति गंभीर बीमारी होने का आरोप लगा रहा है, लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं देख रहा है। उसे कोई बीमारी नहीं है।
रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा बाजार गांव की रहने वाली ज्योति की शादी तीन वर्ष पूर्व हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिंघना गांव निवासी घनश्याम यादव के साथ हुई है। ज्याेति का आरोप है कि पति ने गंभीर बीमारी का आरोप लगाकर घर से निकाल दिया है। माता-पिता ने डॉक्टर से जांच कराई तो उसे कोई भी बीमारी नहीं है। बार-बार रिपोर्ट देखने के लिए बोल रहीं हूं, पति रिपोर्ट नहीं देख रहा है। पति ने कोर्ट में केस किया है।
इसे भी पढ़ें: मरीजों का फर्श पर इलाज, शव वाहन के लिए एक घंटा इंतजार
विज्ञापन
तारीख पर बुधवार को पति-पत्नी आए थे। कोर्ट से बाहर निकलने पर पति को पत्नी ने पकड़ लिया और उसे धक्का देने लगी। बार-बार महिला जांच रिपोर्ट देखने की बात कह रही थी। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन महिला किसी की बात नहीं सुन रही थी।
बाद में पहुंचे सिपाही दोनों को थाने लेकर लेकर चले गए। थाने में दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। पुलिस ने कोर्ट में लंबित मुकदमा होने की बात कहकर पति को छोड़ दिया। रविंद्रनगर धूस थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि पति-पत्नी ने सड़क के किनारे विवाद किया था। कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। समझाकर छोड़ दिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन