{"_id":"6ae3b50ca285691cf10a379e","slug":"demand-for-two-percent-reservation-for-the-st-category-in-tgt-pgt-recruitment-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-171194-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टीजीटी-पीजीटी भर्ती में एसटी वर्ग को दो प्रतिशत आरक्षण देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टीजीटी-पीजीटी भर्ती में एसटी वर्ग को दो प्रतिशत आरक्षण देने की मांग
विज्ञापन
शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष-सचिव को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
कसया। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की तरफ से बृहस्पतिवार को शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष व मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इसमें संगठन के लोगों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षाओं सहित अन्य भर्तियों में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग को दो प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की।
भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधेश्याम गोंड ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनजाति समाज को दो प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। यह प्रदेश के जनजातीय समाज की आबादी के सापेक्ष काफी कम है। उन्होंने कहा कि शासन में बैठे कुछ उच्चाधिकारी जनजाति समाज के आरक्षण में अनियमितता कर रहे हैं। यह संविधान की भावना के विपरीत और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज अपने आरक्षण के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगा। जरूरत पड़ी तो व्यापक धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मारकंडेय गोंड, राकेश कुमार गोंड, रामधनी गोंड, कुमार गोंड, विनोद कुमार गोंड, अरविंद कुमार गोंड, अजय कुमार गोंड, शैलेश गोंड आदि मौजूद रहे।