फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband on bike dies after being hit by car; wife and daughter critically injured.

Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी-बेटी गंभीर

Wed, 14 Oct 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Husband on bike dies after being hit by car; wife and daughter critically injured.
हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर हुआ हादसा, बाइक पर सवार थे दंपती व बेटी
विज्ञापन


दूसरे लेन में जाकर कार सवार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर
मथौली। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने दूसरे लेन में जाकर बाइक सवार एक दंपती व उनकी बेटी को टक्कर मार दी। इसके बाद पेड़ से जाकर टकरा गई। कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में पति शिवकुमार की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस कार चालक को हिरासत में ले लिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी सोनबरसा निवासी शिवकुमार (50) अपनी पत्नी नीरा देवी (45) और 18 वर्षीय बेटी लक्ष्मी के साथ एक देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। वे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। लक्ष्मीपुर और नरायनपुर गांव के बीच हाटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली भिजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली में डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी नीरा देवी और बेटी लक्ष्मी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मथौली चौकी के प्रभारी अंकित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार चालक को हिरासत में ले लिया और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने ले गए। कप्तानगंज थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। घायल पत्नी और बेटी का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed