{"_id":"65c7ee025387f323e407a6c4","slug":"husband-attacks-disabled-woman-with-sharp-weapon-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112352-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दिव्यांग महिला पर पति ने धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दिव्यांग महिला पर पति ने धारदार हथियार से किया हमला
Sun, 11 Feb 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी कार्यालय में तैनात दिव्यांग महिला पर उनके पति ने धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मौजूद कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ कर हनुमानगंज पुलिस को सुपुर्द किया। घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। उनका इलाज चल रहा है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगिया निवासनी 38 वर्षीय सीमा देवी नगर पंचायत छितौनी कार्यालय में ड्यूटी कर रहीं थी। दोपहर करीब एक बजे पड़ोसी जनपद महराजगंज के थाना कोठीभार के खेदई छपरा निवासी अजय यादव कार्यालय के बाहर खड़े थे। कर्मचारियों ने बताया कि जैसे ही सीमा देवी कार्यालय से बाहर निकलीं तो अजय यादव ने सीमा देवी के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। सीमा देवी दाएं हाथ से हथियार को रोकने का प्रयास किया। उनकी कोहनी के नीचे दाहिना हाथ कट गया। कर्मचारियों ने सीमा को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। उधर, आरोपी अजय यादव को पकड़ कर हनुमानगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घायल सीमा देवी की इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर हनुमानगंज पुलिस ने हमलावर का मेडिकल चेकअप कराकर शांति भंग में चालान कर दिया। उप जिला मजिस्ट्रेट खड्डा ने जेल भेज दिया।