फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hunters were called for donation, 30 monkeys were caught in two days

Kushinagar News: चंदा लगा बुलाया शिकारी, दो दिन में 30 बंदर पकड़े गए

Tue, 14 Jan 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hunters were called for donation, 30 monkeys were caught in two days
रहसू बाजार। कसया तहसील क्षेत्र के नदवा बिशुनपुर में बंदरों का उत्पात इतना बढ़ चुका था कि लोगों ने छतों पर बैठना व कपड़ा सुखाना तक छोड़ दिया था। बंदर घरों में घुसकर चावल, गेहूं, आटा व सब्जी उठा ले जा रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव के लोग हर घर से चंदा जुटाकर बंदर पकड़ने वाले शिकारियों को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दो दिनों में करीब 30 बंदरों को पकड़ा गया। तब जाकर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। बंदरों को रात में ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि बंदर कई लोगों को काटकर घायल भी कर चुके थे। लगभग 40 बंदर गांव में रहते थे जो साग-सब्जी को भी नुकसान पहुंचाते थे। ग्रामीण बंदरों से निजात पाने के लिए प्रशासन से कई बार शिकायत कर चुके थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विश्वविजय सिंह, हनुमान सिंह, सुरेन्द्र सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश सिंह, राजन सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed