{"_id":"6a4570895e343e4bfc09278b","slug":"humidity-rises-due-to-sunshine-amidst-light-clouds-people-inconvenienced-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-162882-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आसमान में हल्के बादल के बीच धूप से बढ़ी उमस, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आसमान में हल्के बादल के बीच धूप से बढ़ी उमस, लोग परेशान
विज्ञापन
पडरौना। जिले में मानसून की बेरुखी से लोग परेशान हो गए हैं। बीते दो दिन हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हुआ था, लेकिन बुधवार सुबह तेज धूप निकल आई। धूप और नमी के कारण उमस भरी गर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चार जुलाई तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
सोमवार-मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद के बाद लोगों को लगा था कि गर्मी से राहत मिल जाएगी। लेकिन बुधवार को बादलों की ओट से निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। हवा पूरी तरह बंद है और पसीने से कपड़े भीग जा रहे हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। लेकिन नमी 87 प्रतिशत के करीब होने की वजह से तापमान का असर 40 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। बाजार, बस स्टैंड और खेतों में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं।
पडरौना बाजार करने आए शिवपुर के रामप्यारे विश्वकर्मा, माया देवी, अवकाश शर्मा ने बताया कि दो दिन बारिश हुई तो लगा गर्मी से राहत मिल गई। बुधवार को तेज धूप निकली तो शरीर चिपचिपा हो जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं की वजह से बादल तो बन रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इस वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। आगामी चार जुलाई तक कुशीनगर समेत पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।