{"_id":"69977cfa4d271f06e004a927","slug":"humans-get-the-essence-of-life-from-the-character-of-shri-ram-sadhvi-saraswati-kushinagar-news-c-227-1-sdn1016-153784-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के चरित्र से मनुष्यों को मिलता है जीवन का सार : साध्वी सरस्वती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम के चरित्र से मनुष्यों को मिलता है जीवन का सार : साध्वी सरस्वती
Fri, 20 Feb 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी चाफा में आयोजित कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। स्रोत विज्ञप्ति
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफा में आयोजित सनातन उद्घोष कथा में बुधवार को कथावाचिका साध्वी सरस्वती ने अपने प्रवचन में भगवान श्री राम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के चरित्र से मनुष्य जीवन की हर परिस्थिति में सीख ले सकता है। धरती पर अवतरित होकर प्रभु श्री राम ने जो लीलाएं कीं, वे एक सच्चे और कर्तव्यनिष्ठ मानव जीवन का आदर्श बन गई हैं। पिता-पुत्र का संबंध हो, भाई-भाई का रिश्ता या पति-पत्नी का मधुर संबंध.. सभी में राम के जीवन मूल्यों की झलक मिलती है।
साध्वी सरस्वती ने कहा कि कोई भी व्यक्ति उनके आदर्शों पर चलकर अपना जीवन सफल बना सकता है। भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में राम का आदर्श सर्वविदित है। त्याग, प्रेम, संयम और कर्तव्यनिष्ठा की मूर्ति भगवान राम का चरित्र हमें आत्मचिंतन की ओर प्रेरित करता है। भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए तत्पर श्री राम ने अपने जीवन से संसार को नई दिशा दिखाई है। संवाद