{"_id":"68ab5f886b002224620f4da4","slug":"houses-started-getting-vacated-after-the-high-court-order-demolition-soon-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-144014-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद खाली होने लगे मकान, ध्वस्तीकरण जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद खाली होने लगे मकान, ध्वस्तीकरण जल्द
Mon, 25 Aug 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद घर खाली करते लोग। संवाद
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के विस्तार में अवरोध बन रहे आठ मकानों खाली करने के लिए हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन के समझाने-बुझाने पर किसान रविवार को खुद अपना घर खाली करने लगे। तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच कर किसानों से वार्ता कर समझा बुझाकर कोर्ट का अनुपालन कराने में जुटा हुआ है। कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि मौके पर किसानों से वार्ता कर समझाया गया है, उन्हें कोर्ट के अनुपालन कराने के लिए आग्रह करने पर जिस पर कुछ किसान अपना घर खाली कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में अब तेजी आएगी। यहां अत्याधुनिक संसाधन लगने वाले यंत्रों में कोई बाधा नहीं रहेगी। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार के करने के लिए प्रशासन की ओर से करीब 30 एकड़ अतिरिक्त जमीन और ली गई थी। जिसमें कुछ लोग हाईकोर्ट में अपना अपील दायर किए थे और वहां से स्थगन आदेश की वजह से एयरपोर्ट के विकास में बाधा बन रहा था। जिसको उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए 21 दिनों के अंदर अतिक्रमणकारियों को खाली करके आदेश पारित हुआ है।
इसी क्रम में प्रशासन किसानों को समझा बुझाकर आठ परिवारों को खाली कराने में जुटा हुआ है। अब एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ हो गया तो वहीं विमानन कंपनियां यहां से उड़ान भरने को लेकर रुचियां बढ़ाएंगी और यहां से पर्यटन व्यवसाय का सपना पूरा हो सकेगा।
बीच में विभिन्न कंपनियों के ने इस एयरपोर्ट से उड़ान भरने को लेकर सर्वे किया गया है, लेकिन एयरपोर्ट पर आईएफआर का लाइसेंस नहीं होने की वजह से विमानन कंपनियां रुचि नहीं ले रही थी। लेकिन अवरोध समाप्त होने के बाद विमान कंपनियों का रुझान काफी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
यहां से उड़ान भरने के लिए कंपनियां आ सकती हैं। इस संबंध में तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि दो किसान आज अपना मकान स्वयं खाली कर रहे हैं।