फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hordings se pateen shahar kee pramukh sadaken, durghatana kee aashanka

होर्डिंग्स से पटीं शहर की प्रमुख सड़कें, दुर्घटना की आशंका

Wed, 01 Jun 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
hordings se pateen shahar kee pramukh sadaken, durghatana kee aashanka
पडरौना नगर के कसया रोड पर लगे होर्डिंग्स और बैनर।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
होर्डिंग्स से पटीं शहर की प्रमुख सड़कें, दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

छह स्थानों पर ही चिह्नित है बैनर-पोस्टर की जगह, फिर भी पूरे शहर में लगाया गया
पडरौना। शहर से होकर गुजरने वाली एनएच-28 बी सहित सभी प्रमुख सड़कें बडे़-बडे़ होर्डिंग्स और बैनर से पट गई हैं। जबकि इसके लिए छह जगह ही चिह्नित हैं। सड़क के किनारे खंभों पर भी कामर्शियल होर्डिंग्स लगाई गई हैं। आंधी-बारिश में इनके गिरने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद नगरपालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
अवैध होर्डिंग को अभियान चलाकर हटाया जा सकता है, लेकिन अनुमति के साथ नियम तोड़कर स्थापित होर्डिंग्स राहगीरों के जीवन के लिए खतरा बने हुए हैं। क्योंकि इन्हें सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे खंभों या सड़क के किनारे लगा दिया गया है। इससे भारी या ओवरलोड वाहन इनके संपर्क में आ सकते हैं। अब बरसात शुरू होने वाली है। ऐसे में इन होर्डिंग्स से राहगीरों को नुकसान पहुंच सकता है। शहर के कसया, रामकोला, कोतवाली, दरबार, जटहां बाजार, कठकुइयां व धर्मशाला रोड तथा सुभाष चौक पर होर्डिंग्स की भरमार है।
विज्ञापन

...
नगरपालिका की लापरवाही की वजह से शहर में मनमानी तरीके से होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
- आदित्य राय
...
शहर में ज्यादातर जगहों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जो फट चुके हैं। इस पर नगरपालिका का ध्यान नहीं जाता है।
- मारकंडेय कुमार
..
होर्डिंग्स कम ऊंचाई पर लगा दिए गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं।
प्रदीप मोदनवाल
...
शहर में लगे होर्डिंग्स कुछ जगह जर्जर हो चुके हैं। आंधी आने पर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। नगरपालिका इस पर ध्यान नहीं देता है।
शुभम पाठक
...
कोट
अनुमति लेकर होर्डिंग्स लगाने पर अलग-अलग दर तय है। एक हजार से लेकर दस हजार रुपये तक प्रति होर्डिंग किराया लिया जाता है। यह संबंधित फर्म के बैनर, होर्डिंग्स की संख्या, लगाए रखने के दिन और स्थानों पर निर्भर करता है। जो लोग बिना अनुमति के होर्डिंग्स और बैनर लगाए हैं, उससे नगरपालिका को नुकसान है। अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स और बैनर के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएन सिंह, ईओ नगरपालिका परिषद, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed