फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hope raised...three aviation companies completed the survey

Kushinagar News: जगी उम्मीद... तीन विमानन कंपनियोंं ने सर्वे किया पूरा

Wed, 05 Feb 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hope raised...three aviation companies completed the survey
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से उड़ान को लेकर तीन विमानन कंपनियों की ओर से सर्वे कार्य पूरा होने के बाद सदन में जनप्रतिनिधियों ने भी हवाई उड़ान की मांग तेज कर दी है। लोगों में फिर से एयरपोर्ट से उड़ान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

कुशीनगर से हवाई उड़ान सेवा शुरू होने से पूर्वांचल सहित पश्चिमी बिहार तक के लोगों को सहूलियत मिलेगी। राज्यसभा में आरपीएन सिंह ने हवाई यात्रा शुरू करने की पहल की, वहीं सांसद विजय दुबे ने भी पूर्व में सदन में मुद्दा उठाने के अलावा संबंधित मंत्रालय को इसके लिए कई बार चिट्ठी लिख चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल के अलावा पश्चिमी बिहार के लोगों और बुद्ध स्थली में आने वाले पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर की नींव रखी गई। एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया। बीच में दिल्ली तक की हवाई उड़ान भी कुछ दिनों तक हुई, लेकिन अचानक विमानन कंपनियों से यात्रियों की कमी बताते हुए उड़ान बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद दो माह पूर्व एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए इंडिगो एयरलाइंस की टीम तीन बार कुशीनगर आई। सर्वे करने के बाद हवाई सेवा देने की इच्छा भी जाहिर की है।

इसके अलावा जेट विंग्स एयरलाइंस भी यहां से उड़ान भरने को लेकर योजना बना चुकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से अकासा एयरलाइंस ने भी यहां की इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी ली है और उड़ान शुरू करने की बात कही है। विमानन कंपनियां यहां से उड़ान भरने को लेकर मंथन कर रही है। सदन में मामला उठाने से पूर्व कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने छह दिसंबर 2024 को उड्डयन मंत्री से मिलकर कुशीनगर हवाई अड्डे से उड़ान शुरू करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed