फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hope raised for Tamkuhirod-Chhitauni rail project, Railway Board asked for DPR

Kushinagar News: तमकुहीरोड-छितौनी रेल परियोजना की जगी उम्मीद, रेलवे बोर्ड ने मांगी डीपीआर

Sun, 25 Feb 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Hope raised for Tamkuhirod-Chhitauni rail project, Railway Board asked for DPR
पडरौना। तमकुहीरोड-छितौनी रेल परियोजना की उम्मीद 16 साल बाद फिर जगी है। रेलवे बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर ने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक से रिवाइज डीपीआर अविलंब प्रस्तुत करने को कहा है। यह परियोजना शुरू होने पर खड्डा,पनियहवा और तमकुहीरोड रोड की बड़ी आबादी को आमान परिवर्तन में बड़ी राहत मिलेगी। सांसद कुशीनगर की पहल पर रेवले बोर्ड ने ठंडे बस्ते में पड़ी रेल परियोना का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

जिले को बिहार से जोड़ने वाली पनियहवा-तमकुहीरोड रेल लाइन का शिलान्यास 20 फरवरी 2007 को तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने छितौनी इंटर कॉलेज में किया था। करीब 62.5 किमी लंबी रेलवे लाइन के लिए कुल 269.78 करोड़ रुपये का बजट तब निर्धारित किया गया था। इसमें 35.70 लाख घनमीटर मिट्टी कार्य के साथ 10 बड़े और 47 छोटे पुलों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित था।
विज्ञापन

इसके साथ ही छितौनी और तमकुहीरोड के बीच जटहां, मधुबनी, धनहा, खैराटोला, पिपरही में पांच रेलवे स्टेशन बनाने की योजना बनाई गई थी। शुरुआत में इस परियोजना पर करीब 103.31 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और पनियहवा से छितौनी तक रेलवे लाइन बिछाई गई। छितौनी के आगे रेलवे स्टेशनों का निर्माण होना प्रस्तावित था। रेलवे ने सुरक्षा मानकों को लेकर पनियहवा से छितौनी रेलखंड पर तीन बार ट्रायल किया। इस परियोजना में छितौनी से आगे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में भूमि अधिग्रहण के लिए बजट की कमी पड़ गई और काम बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगोंं की मांग पर सांसद विजय कुमार दुबे ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर अधूरी परियोजना को दोबारा शुरू कराने की मांग की। साथ ही संसद में भी उठाया और रेल अधिकारियों की बैठक में भी प्रमुखता से रखा। सांसद की पहल पर शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर मोहम्मद तनवीर खान ने पूर्वोत्तर रेलवे बोर्ड गोरखपुर के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर अधूरी परियोजना का रिवाइज डीपीआर प्रस्तुत करने को कहा है। इस परियोजना के पूरा होने से कुशीनगर के अलावा बिहार के सटे करीब आठ जिलों का आमान परिवर्तन होने में सुविधा हो जाएगी।

--------

-रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से परियोजना पूरी नहीं हो सकी। क्षेत्र के विकास के लिए रेल परियोजना का पूरा होना नितांत आवश्यक है। इसको देखते हुए छितौनी-तमकुहीरोड रेल परियोजना शुरू कराने के लिए रेल मंत्री से मिला। इस संबंध में लोकसभा में भी चर्चा की गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर मोहम्मद तन्वीर खान ने रेल अधिकारियों को रिवाइज डीपीआर प्रस्तुत करने के लिए पत्र लिखा है। डीपीआर तैयार होने के बाद इस परियोजना के शुरू कराने के लिए धन स्वीकृत कराया जाएगा। -विजय दुबे, सांसद, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed