फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Homeopathy: A Natural and Safe System of Medicine

Kushinagar News: प्राकृतिक एवं सुरक्षित चिकित्सा पद्धति होम्योपैथ

Sun, 12 Apr 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Homeopathy: A Natural and Safe System of Medicine
पडरौना। शहर के एक होटल में शनिवार को होमियोपैथिक जयंती मनाई गई। होम्योपैथ के जनक डॉ. हैनीमैन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सच्चिदानंद श्रीवास्तव ने कहा कि होमियोपैथी प्राकृतिक एवं सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है, जो रोग के मूल कारण को ध्यान में रखकर इलाज करती है। इसमें लाइक क्योर लाइक सिद्धांत के आधार पर उपचार किया जाता है, जिससे शरीर की प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि होमियोपैथी सुरक्षित, सस्ती एवं प्रभावी चिकित्सा प्रणाली है, जो रोग के मूल कारण को समाप्त करने का कार्य करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरुण कुमार गौतम ने किया। अंत में आयोजक डॉ. अरुण कुमार तिवारी, डॉ. अभ्युदय मौर्य, डॉ. अनिल कुशवाहा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान डॉ. वीके राय, डॉ. धनंजय मिश्र, डॉ. आरए कुशवाहा, डॉ. अंगद यादव, डॉ. वेदप्रकाश तिवारी, डॉ. कृष्ण प्रताप मौर्य, डॉ. श्रीश, डॉ. अभय, डॉ. विनीत श्रीवास्तव, डॉ. पीएन मिश्र, डॉ. जेके पटेल, डॉ. अनिल सिन्हा, डॉ. समसुद्दीन अंसारी, सुनील मौर्य, मुकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने डॉ. सच्चिदानंद
पडरौना। होमियोपैथिक जिला समन्वयक समिति का गठन हुआ। अध्यक्ष समेत अन्य सभी पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। डॉ. सच्चिदानंद श्रीवास्तव को अध्यक्ष, डॉ. अब्दुल मजीद व डॉ. एनटी खान को उपाध्यक्ष, डॉ. अरुण कुमार गौतम व डॉ. बीके राय को सचिव, डॉ. सीपी सिंह व डॉ. इफ्तेकार अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह होम्योपैथिक एसोसिएशन की पडरौना इकाई का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर डॉ विनय राय, उपाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश तिवारी व डॉ. अंगद यादव, महामंत्री डॉ. धनंजय कुमार मिश्र, मंत्री डॉ. विनीत श्रीवास्तव, सचिव डॉ. दिलीप तुलस्यान, कोषाध्यक्ष डॉ.. राजाराम जायसवाल, उपसचिव डॉ. अनिल कुशवाहा का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed