{"_id":"690bad1b62e5b5e3080390bd","slug":"home-minister-and-cm-will-have-a-transit-visit-at-the-airport-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-148456-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज एयरपोर्ट पर गृहमंत्री और सीएम का होगा ट्रांजिट विजिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज एयरपोर्ट पर गृहमंत्री और सीएम का होगा ट्रांजिट विजिट
Thu, 06 Nov 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
कसया। बिहार में चुनावी दौरे को लेकर बृहस्पतिवार को गृहमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर ट्रांजिट कार्यक्रम होगा। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर पर गृहमंत्री अमित शाह विमान से आकर हेलीकाप्टर से बिहार रवाना होंगे। वहीं बिहार से आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ जाएंगे।
बृहस्पतिवार को विमान से बिहार जाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह कुशीनगर एयरपोर्ट पर दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे और 12.15 बजे बिहार के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे। वहीं दिन के साढ़े तीन बजे सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार से हेलिकाप्टर से कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और 3.40 पर विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
दोनों नेताओं के कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन ने सभी विभागों के प्रमुखों को अलर्ट कर दिया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट अथारिटी, पुलिस, लोक निर्माण विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया है। पीएम की सुरक्षा में लगे एसपीजी की टीम बुधवार को कुशीनगर पहुंच चुकी है। सुरक्षा अधिकारियों के ठहरने के लिए कुशीनगर के पथिक निवास, लोटस, रायल रेजिडेंसी, इंपीरियल व अन्य कई होटल के प्रबंधकों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिया गया है। पीएम मोदी आठ नवंबर को ट्रांजिट विजिट पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जिसको लेकर प्रशासन अपनी तैयारियां शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट पर बुधवार को असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा विमान से 11 बजे पहुंचे और 11.15 बजे हेलिकाप्टर से बिहार गए और शाम के साढ़े 4 बजे वापस आकर 15 मिनट एयरपोर्ट परिसर में रुकने के बाद पुनः 4.15 बजे विमान से रवाना हो गए।