{"_id":"66317bd41bb27173f00de5d4","slug":"home-guard-died-while-on-election-duty-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116197-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चुनाव ड्यूटी में गए होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चुनाव ड्यूटी में गए होमगार्ड की मौत
Wed, 01 May 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 01 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड रियासत अली की फ़ाइल फोटो।
साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के शामपुर हतवां गांव निवासी होमगार्ड की सैफई जिले में मौत हो गई। वे वहां चुनाव में ड्यूटी में गए थे।
क्षेत्र के शामपुर हतवां निवासी रियासत अली (55) होमगार्ड हैं। वे लोकसभा चुनाव में लगी ड्यूटी पर सैफई गए थे। पहले चरण में रामपुर में चुनाव के बाद दूसरे चरण में नोएडा ड्यूटी करने गए थे। यहां से बदायूं आए थे। उसके दूसरे दिन रात में उनकी तबीयत खराब हो गई। साथ गए लोग उन्हें बदायूं मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां से डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। साथ गए होमगार्ड के जवानों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक होमगार्ड रियासत अली के भतीजे गुलाम अली ने बताया कि वे 15 अप्रैल को घर से निकले थे। होमगार्ड के कमांडेंट नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी है। विभागीय कार्रवाई की जा रही है।