{"_id":"65ff52beea7ddf4b7404bf94","slug":"holi-was-full-of-fun-lots-of-colors-flowed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114580-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: होली की छाई मस्ती, खूब उड़े रंग-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: होली की छाई मस्ती, खूब उड़े रंग-गुलाल
Sun, 24 Mar 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। होली की मस्ती में डूबे लोगों ने शनिवार को खूब रंग, अबीर और गुलाल उड़ाया। सरकरी दफ्तर, विद्यालय, वाहन स्टैंड, बाजार में दिनभर होली की मस्ती छाई रही। सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों ने रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस रविंद्र सिंह, एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ मोहम्मद अजीम व आरआई आडी प्रसाद वर्मा, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कर्मचारियों को अबीर गुलाल लगाया। इसी तरह विकास भवन और कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। नगर के पुरूष एवं नेत्र चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव सुमन ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को अबीर लगाकर बधाई दी। जिला मुख्यालय स्थित शाकुंतल इंटर कॉलेज में बच्चों ने खूब उत्साह से होली खेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होली का रंग उड़ा।