फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Holi of flowers was played amidst music and songs.

Kushinagar News: गीत-संगीत के बीच खेली फूलों की होली

Mon, 09 Mar 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Holi of flowers was played amidst music and songs.
हाटा। नगर के सेलिब्रेशन लॉन में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में गीत-संगीत से साथ फूलों की होली खेली गई। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपराओं का प्रतीक है। यह त्योहार केवल रंगों का ही नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास मजबूत होता है तथा लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक और हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की ताकत उसकी एकजुटता में होती है और हमें हमेशा सामाजिक समरसता को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने होली के पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक बताते हुए लोगों से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। भोजपुरी कॉमेडियन सुनील यादव और भोजपुरी गायक बलराम संगम की टीम ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को खूब गुदगुदाया और तालियां बटोरीं। हास्य और गीत-संगीत के रंगारंग कार्यक्रमों से पूरा पंडाल देर तक तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, ब्लाक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह, केन यूनियन के चेयरमैन विवेक सिंह बंटी, सत्यकाम पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा सिंह, जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्रा, अवधेश प्रताप सिंह, अर्जुन गुप्ता, अनुराग कुशवाहा, संतोष श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed